आगरा में नकली दवाएं ही नहीं, नकली जूते भी बेचे जा रहे हैं। बुधवार को हींग की मंडी में एक दुकान पर दिल्ली की नामी कंपनी की टीम ने छापा मारा। बाजार में एक दुकान पर कंपनी के नाम से जूते बेचे जा रहे थे। इन पर कंपनी का मार्का लगाया गया था। मामले में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी दीवान सिंह ने पुलिस को सूचना दी। वह रिलैक्सो फुटवियर के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि हींग की मंडी बाजार में उनकी कंपनी के काॅपीराइट व ट्रेडमार्क की नकल करके स्थानीय जूतों पर रिलैक्सो का मार्का लगाकर बेचा जा रहा है। बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ टीम बाजार में पहुंची। नेशनल शू मार्केट में डंग एंटरप्राइजेज में छापा मारा। पुलिस टीम ने दुकान में रखे जूतों को चेक किया। तलाशी में 50 जोड़ी जूते मिले, जिन पर रिलैक्सो कंपनी का मार्का लगा था। दुकान मालिक केशव कुमार डंग बिल नहीं दिखा सके। टीम ने बरामद माल को सील कर दिया। मामले में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने
फल-फूल रहा नकली का कारोबार
शहर में दवाएं और जूते ही नहीं, मोबिल ऑयल, घी, सीमेंट, कपड़े, ऑटो पार्ट्स तक नकली बिकते मिल चुके हैं। स्थानीय स्तर पर माल तैयार किया जाता है। इस माल पर नामी कंपनियों के मार्का का इस्तेमाल करके बेचा जाता है। कंपनी की टीम बाजार में छापा मारती है। मगर, स्थानीय पुलिस को भनक नहीं लग पाती है। नकली के कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर कोई सक्रिय टीम भी नहीं है।
ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत