फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: स्वागत के लिए शहर तैयार...बस दीप्ति का इंतजार, घर के बाहर ढोल बजाकर मनाया गया जश्न

Tue, 04 Nov 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत में आगरा की दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। अब पूरा शहर उनके आगमन का इंतजार कर रहा है। परिवार व खेल प्रेमी उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
दीप्ति के घर के बाहर जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीप्ति के घर पर सोमवार को सुबह से ही लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास के लोगों ने बधाई दी। वहीं, कई रिश्तेदार भी सुबह से ही घर में डटे रहे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सोमवार को क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के अवधपुरी स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके परिजन से मुलाकात की। पिता श्रीभगवान शर्मा और मां सुशीला शर्मा का सम्मान किया।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार अपने प्रदेश की बेटी पर गर्व करती है। बेटियों ने अपने जुनून, मेहनत और अटूट लगन से वह कर दिखाया जो कभी सपना लगता था। यह जीत सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। दीप्ति शर्मा के माता और पिता और भाई ने हमेशा बेटी को आगे बढ़ाने और खेल के प्रति जागरूक किया। आज इसी का परिणाम है कि दीप्ति की लगन और मेहनत का उजाला पूरे विश्व में फैल रहा है।

इस दाैरान क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के घर के बाहर ढोल-नगाड़े के साथ तिरंगा लहराकर आतिशबाजी की गई। कैबिनेट मंत्री की पत्नी प्रीति उपाध्याय ने भारत माता की जयकार के साथ नृत्य कर दीप्ति शर्मा के परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, सुनील करमचंदानी, मीनाक्षी वर्मा, राधा मनवानी, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, आनंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुलिस आयुक्त ने वीडियो काॅल पर दी बधाई
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने महिला विश्वकप में शानदार जीत के लिए आगरा की क्रिकेटर और पुलिस विभाग में डीएसपी दीप्ति शर्मा को वीडियो काॅल पर बधाई दी। उनसे कहा कि आप ऐसे ही वैश्विक पटल पर देश, प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करती रहें। उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताया।


वीडियो कॉल पर मां की आंख से छलके आंसू
विश्वकप जीतने के बाद से परिवार और शहर के तमाम लोग दीप्ति से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उनमें से किसी का भी संपर्क उससे नहीं हो पाया। सभी को भाई सुमित से ही बात कर संतोष करना पड़ रहा था। हालांकि सोमवार शाम को दीप्ति ने अपने माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिये बात की तो मां सुशीला की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता श्रीभगवान ने दीप्ति को आशीर्वाद दिया और जल्दी घर आकर मिलने की बात कही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें