फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिमनास्टिक चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा, फ्लोर एक्सरसाइज में अग्निवेश को खिताब

Thu, 11 Oct 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
करतब दिखाता जिमनास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित की जा रही जिमनास्टिक प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में कई शानदार मुकाबले खेले गए। फ्लोर एक्सरसाइज में आगरा के अग्निवेश पाण्डेय पहले, बरेली के सूर्य प्रकाश दूसरे और मेरठ के मोहम्मद जैद अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


पामेल हॉर्स में आगरा के अक्षत सविता पहले, अरुण यादव दूसरे और गोरखपुर के विकास तीसरे स्थान पर रहे। रिंग्स इवेंट में बरेली के सूर्य प्रकाश को पहला, आगरा के सारिफ को दूसरा और गोरखपुर के इरशाद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पेरेरल वार्स में आगरा के जतिन कुमार और प्रणव कुशवाहा पहले और दूसरे स्थान पर रहे। बरेली के राहुल गुर्जर को तीसरा स्थान मिला। 

महिला वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में गोरखपुर की साधना चौहान और अंकिता वर्मा पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। आगरा की गरिमा सोनी को तीसरा स्थान मिला। टेबल वाल्ट इवेंट में आगरा की आरजू यादव और आयुषी शर्मा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। गोरखपुर की साधना चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन


अन इवन वार्स इवेंट में आगरा की आरजू यादव पहले, आगरा की ही आयुषी शर्मा दूसरे और गोरखपुर की विनीता बघेल तीसरे स्थान पर रहीं। बेलेंसिंग बीम इवेंट में आगरा की आयुषी शर्मा पहले, आगरा की आरजू यादव दूसरे और इलाहाबाद की अवन्तिका पाल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें