फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की रफ्तार का कहर: लाशों का ढेर...खून से रंगी सड़क, कैसे हुईं पांच मौतें; हादसे के साक्ष्य जुटा रही पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुए भयानक सड़क हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया। पांच मौतों के बाद जहां नगला बूढ़ी में मातम पसरा हुआ है, तो वहीं अब पुलिस इस घटना के साक्ष्य संकलन में जुट गई है। 
विज्ञापन
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केन्द्रीय हिंदी संस्थान रोड पर भयानक हादसा हुआ। मौत बनकर दौड़ी कार ने पांच लोगों की जान ले ली। सड़क पर बिखरीं लाशें और खून ही खून देख लोगों के पैर कांप गए। इस मामले में पुलिस ने कार चालक  इंजीनियर अंशुल गुप्ता को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


 नगला बूढ़ी (थाना न्यू आगरा) में कार की टक्कर से पांच लोगों की माैत के बाद मातम पसरा हुआ है। आरोपी इंजीनियर अंशुल गुप्ता को जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस केस में साक्ष्य संकलन कर रही है। वह घटना के समय माैजूद लोगों के बयान दर्ज करेगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। शुक्रवार रात दयालबाग से केंद्रीय हिंदी संस्थान की तरफ के मार्ग पर हादसा हुआ था।

 तेज रफ्तार कार ने नगला बूढ़ी के पास बाइक सवार डिलीवरी मैन, इसके बाद मां-बेटे और चार अन्य को चपेट में ले लिया था। हादसे में नगला बूढ़ी निवासी बबली, कमल, कृष, बंटेश और आवास विकास काॅलोनी निवासी डिलीवरी मैन भानु प्रताप की माैत हुई थी। दो लोग घायल हुए थे। घटना में पुलिस ने राजदीप एन्क्लेव, दयालबाग निवासी आरोपी अंशुल गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मृत्यु की धारा में केस दर्ज किया था। इससे आरोपी को जमानत मिल गई। पता चलने पर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी से लेकर एसीपी तक को फटकार लगाई, तब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। इस धारा में कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा। 
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि परिजन के बयान दर्ज किए जाएंगे। घटना के समय माैजूद लोगों के भी बयान दर्ज होंगे। आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे। इन कैमरों में भी घटना कैद हुई होगी। साक्ष्य संकलन करने के बाद केस में जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें