फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बोर्ड परीक्षा के 680 पेपर चोरी

Tue, 19 Mar 2013 02:02 PM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के सुरक्षा के दावों को नकल माफिया ने धत्ता बता दिया है। रुनकता के एक विद्यालय का लॉक रूम तोड़कर माफिया बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों के 12 बंडल उड़ा ले गए। इनमें पांच पालियों में होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के 680 पेपर थे।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक और चौकीदार के खिलाफ एफआईआर कराई है। वहीं पर्यवेक्षक ने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

मामला खड़वाई, रुनकता स्थित सुंदर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का गणित और दूसरी पाली में रसायन विज्ञान द्वितीय का पेपर था। केंद्र व्यवस्थापक प्रीतम सिंह सुबह साढे़ छह बजे सेंटर पहुंचे तो लॉक रूम का ताला टूटा पड़ा था और पेपर बिखरे हुए थे।
विज्ञापन


प्रीतम सिंह ने पुलिस और डीआईओएस को मामले की सूचना दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण में पेपरों के 12 बंडल गायब मिले। इसमें हाईस्कूल गणित के चार, अंग्रेजी के तीन, इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान द्वितीय के चार, अंग्रेजी प्रथम के दो और अंग्रेजी द्वितीय के दो बंडल शामिल थे।

जानकारी पर पुलिस और डॉग स्क्वैड भी पहुंच गए। करीब पांच घंटे की छानबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। डीआईओएस राजेश श्रीवास्तव ने प्रीतम सिंह और चौकीदार करन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, घटना के बाद सेंटर पर सोमवार को होने वाली दोनों पालियों की सभी परीक्षा निरस्त कर दी गईं। पर्यवेक्षक रामशरण सिंह का कहना है कि इससे प्रदेश में करीब दो सौ सेंटरों की परीक्षा प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें