फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एक महीने तक प्रोजेक्ट मोड पर रहेंगे 43 चौराहे, टीएसआई हर दिन बनाएंगे रिपोर्ट

Tue, 13 Feb 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शहर के ऐसे 43 चौराहे जहां जाम और अतिक्रमण की समस्या रहती है, इन पर यातायात पुलिस की सीधी नजर रहेगी। टीएसआई जाम के कारण से लेकर अतिक्रमण की समस्या की रिपोर्ट बनाएंगे। 
 
विज्ञापन
आगरा: एमजी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात के लिए शहर के 43 चौराहों को एक महीने के लिए प्रोजेक्ट मोड पर रखा गया है। हर चौराहे पर टीएसआई के साथ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। टीएसआई जाम के कारण से लेकर अतिक्रमण की समस्या की रिपोर्ट बनाएंगे। संबंधित विभाग से समन्वय करके समाधान कराएंगे। एक महीने में समस्या का हल नहीं होने पर यातायात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाईवे से लेकर एमजी रोड पर जाम लगता है। अंदरूनी इलाके भी जाम से जूझते हैं। कहीं अतिक्रमण की समस्या है तो कहीं ट्रैफिक लाइट चालू नहीं हैं। कैमरे खराब पड़े हैं। ट्रैफिक आईलैंड टूटा पड़ा है। जेब्रा लाइन नहीं बनी है। ऑटो और ई-रिक्शा की पार्किंग न होने से भी जाम लगता है। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि शहर में 43 चौराहे हैं। इनको प्रोजेक्ट मोड पर लिया गया है। एक महीने तक इसी प्रोजेक्ट के तहत ड्यूटी लगेंगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन


एमजी रोड से लेकर हाईवे तक जाम
सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के बाद एमजी रोड से लेकर हाईवे तक जाम लगा। एमजी रोड पर सुबह 10 बजे से ही ट्रैफिक का दबाव अधिक था। 5 मिनट की दूरी तय करने में भी 20 मिनट तक लग रहे थे। सेंट जोंस चौराहे से हरीपर्वत तक वाहनों की लाइन लगी रही। दोपहर में 2 बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को लेकर वाहनों ने निकलना शुरू किया तो स्थिति ज्यादा खराब हो गई। मदिया कटरा पर वाहनों की लाइन लग गई। दीवानी पर भी वाहनों को दबाव अधिक हो गया। इसके साथ ही लोहामंडी और बोदला पर भी वाहन फंस गए। इस पर मोबाइल टीम को भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने एक-एक करके वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें