फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: दो बार मौका देने पर भी खाली रह गईं विवि की 34 हजार सीटें, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण बंद

Fri, 01 Aug 2025 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए दो बार मौका दिया गया, लेकिन इसके बाद भी 34 हजार सीटें खाली रह गईं। 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए दो बार मौका देने के बाद भी 34,537 सीटें खाली हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। अब विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी सूची शासन को भेजेगा। शासन से अनुमति मिलने पर तीसरी बार पंजीकरण की तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में 2,52,588 सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कराया गया था। दो बार पंजीकरण तिथि बढ़ाने पर 1,38,051 सीटों पर पंजीकरण और प्रवेश के आवेदन हुए। इनमें बीएड की 80 हजार सीटें शामिल हैं।

इन पर काउंसिलिंग के जरिये प्रवेश होगा। इस तरह से 80 हजार सीटों को हटाने के बाद अभी 34,537 सीटें खाली हैं। शुक्रवार को पंजीकरण और प्रवेश की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजते हुए एक बार और तिथि बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें