फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राजस्थान चुनाव के लिए जा रही थी 30 लाख की शराब, आगरा पुलिस ने बीच में ही पकड़ ली;  एक आरोपी भी दबोचा

Thu, 05 Nov 2026 03:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव बरारा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली। बाजरे की पुलियों के नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 201 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर प्रेम सिंह निवासी बरारा को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजरे की पुलियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 201 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बरारा में चेकिंग के दौरान एक नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। ट्रॉली में बाजरे की पुलियां भरी हुई थीं। उनके नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 201 पेटियां बरामद हुईं। इनमें कुल 9648 पव्वे थे। शराब की पेटियों पर फॉर सेल यूटी चंडीगढ़ अंकित था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर पर सवार प्रेम सिंह निवासी गांव बरारा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजस्थान में सरपंच पद के चुनाव के चलते शराब की मांग बढ़ने की संभावना थी। इसी के चलते शराब एकत्रित कर वहां अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार का कहना है कि यह शराब राजस्थान जाने के लिए जमा की जा रही थी,साथ ही तो वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए भी टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें