फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti 2022:  शारीरिक परीक्षा में पास कराने के लिए 2.50 लाख रुपये, पुलिस ने गिरफ्तार किया दलाल

Fri, 30 Sep 2022 01:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपी शमशाबाद का एकेडमी संचालक है, जो सेना में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था। युवक को उसने सीना मापन में फेल होने पर दोबार सीना माप में शामिल कराने और भर्ती कराने के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे थे। 
 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितम्बर से अग्निवीर भर्ती चल रही है। 28 सितम्बर को मैनपुरी का शिवा आया था। दौड़ में पास हो गया। मगर, सीना मापन में फेल हो गया। इस पर उससे शमसाबाद के गांव हिरनेर का रामपाल मिला। उसने दोबारा सीना माप करने की बात कही। इसके लिए शिवा के मामा से 2.50 लाख रुपए की मांग की। इसके लिए फोन से भी बात की थी। 

विज्ञापन


इस संबंध में आर्मी इंटेलिजेंस को जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद रामपाल को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल की जांच की गई। मोबाइल में शिवा से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली। इसमें वह रुपए मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ चौकी प्रभारी विजय चंदेल ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें - दोस्ती न करने पर किया बदनाम: महिला को इंस्टाग्राम पर मैसेज कर बना रहे थे दबाव, फोटो कर दिए वायरल

शमसाबाद में चलाता है कोचिंग

चौकी प्रभारी रुनकता विजय चंदेल ने बताया कि आरोपी की शमसाबाद में एकेडमी है। वह दौड़ करवाता है। 50 से अधिक युवाओं को तैयारी करवाता है। उसके साथ ताजगंज का युवक भी तैयारी कराता है। रामपाल के पास से नितिन और यश नाम के दो आधार कार्ड भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें