फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: आगरा में सेना भर्ती 20 सितंबर से, 'अग्निवीर' बनने के लिए दौड़ेंगे 12 जिलों के युवा

Mon, 29 Aug 2022 08:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर भर्ती 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसके लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर सेना भर्ती योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए मेला 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा। सोमवार को सेना के भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश और डीएम प्रभु नारायण सिंह ने एसएसपी व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भर्ती मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक की।

विज्ञापन


भर्ती मेले में आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के 1.75 लाख युवा भाग लेंगे। डीएम प्रभु एन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को भर्ती मेले के लिए सैन्य अधिकारियों के समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती मैदान की साफ-सफाई की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई है। बैरिकेडिंग, फैंसिंग पीडब्ल्यूडी करेगा जबकि हैल्थ कैंप व एंबुलेंस की व्यवस्था मुख्य चिकित्साधिकारी को करनी होगी। नगर निगम भर्ती स्थल पर 10 मोबाइल टॉयलेट का इंतजाम करेगा। पेयजल व्यवस्था जलकल विभाग को करनी है।

डीएम ने दिए तैयारी करने के निर्देश 

आकस्मिक स्थित से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र व संचार व्यवस्था होगी। विद्युत, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं तय समय से पूर्व पूरी करनी होंगी। डीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों की संख्या की दृष्टि से भर्ती मेला बहुत बड़ा है। ऐसे में सभी अधिकारी भर्ती स्थल का मुआयना कर लें। साथ ही व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित करें। वर्चुअल बैठक में सीडीओ ए मनिकन्डन, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से व्यवस्थाओं का समझा। 

विज्ञापन

20 दिन परिवर्तित रहेगा मार्ग

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भर्ती स्थल पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से निगरानी होगी। रेडिया सेट व्यवस्था पुलिस संभालेगी। यातायात के लिए अलग प्लान बनेगा। 20 दिन तक रूट डायवर्ट रहेगा। भर्ती मेला में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आगरा, अलीगढ़ व अन्य मंडल के युवा आगरा आगरा आएंगे। बता दें कि करीब तीन साल बाद आगरा में सेना भर्ती आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें