फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ आंदोलन: चार दिन में आगरा मंडल को हुआ करीब 18 लाख का नुकसान,  3226 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट

Fri, 24 Jun 2022 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

देशभर में बीते दिनों अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं द्वारा की गई आगजनी व तोड़फोड़ से आगरा रेल मंडल को भारी क्षति उठानी पड़ी है। 17 से 20 जून तक चार दिन आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था, जिससे आगरा मंडल को करीब 18 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 
 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ आंदोलन के कारण आगरा रेल मंडल को चार दिन में 17,62,710 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रेनों के निरस्त होने के बाद आगरा मंडल के स्टेशनों से 3226 यात्रियों ने टिकट निरस्त कराए हैं। 

विज्ञापन


मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अग्निपथ आंदोलन के दौरान 17 से 20 जून तक ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदाह समेत आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए।

 पहले दिन 675 आरक्षण, दूसरे दिन 961, 19 जून को 658 और 20 को 932 लोगों ने आरक्षण निरस्त कराए। इस तरह 3226 यात्रियों ने आगरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के टिकट निरस्त कराए। उन्होंने बताया कि अब ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार हो गया है। कानपुर रेल खंड में लिए जाने वाले ब्लॉक को भी स्थगित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल अब जुलाई तक चलेगी

रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या (05053/05054) गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल समर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली इस ट्रेन एक जुलाई से 29 जुलाई तक चलेगी इसी तरह बांद्रा टर्मिनल से दो जुलाई से 30 जुलाई तक संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें