फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः खुदाई में मिली अग्निदेव की दो हजार साल पुरानी मूर्ति नहीं लेगा पुरातत्व विभाग

Fri, 05 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

अब संग्रहालय को देगी पुलिस, दो हजार वर्ष पुरानी अग्नि देवता की बताई जा रही मूर्ति
विज्ञापन
खोदाई में मिली अग्निदेव की दो हजार साल पुरानी मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के डीग गेट क्षेत्र में जल निगम द्वारा डाली जा रही सीवर की पाइप लाइन की खुदाई के दौरान निकली मूर्ति को पुरातत्व विभाग ने लेने से इनकार कर दिया है। पुलिस अब इस मूर्ति को संग्रहालय को देगी।
विज्ञापन


मूर्ति दो हजार वर्ष पुरानी अग्नि देवता की बताई जा रही है। उधर, खुदाई वाले क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस क्षेत्र से मूर्ति तस्करों द्वारा खुदाई में निकली मूर्तियों को बेचने के मामले सामने आते रहे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज को खाना न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार
विज्ञापन


बुधवार शाम डीग गेट क्षेत्र में सड़क पर पाइप लाइन के लिए खुदाई कर रहे मजदूरों को एक मूर्ति मिली। पुलिस ने इसे डीग गेट चौकी पर रखवा लिया। गुरुवार को सूचना मिलने पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी पहुंचे और मूर्ति को बेशकीमती बताया। थाना गोविंद नगर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुरातत्व विभाग ने इस मूर्ति को लेने से इनकार कर दिया है। अब हम इसे संग्रहालय में देंगे।
 
विज्ञापन

मूर्ति तस्कर हुए सक्रिय  

मूर्ति मिलने की सूचना से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा खुदाई कर रहे मजदूरों के आसपास निगरानी रखी जा रही है। जानकारी रहे कि पूर्व में भी इस क्षेत्र में मूर्ति तस्करों द्वारा मूर्तियों की तस्करी कर बेचा जाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें