फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना- बंद के आह्वान पर अलर्ट पर रही पुलिस, रेलवे स्टेशन पर रही कड़ी चौकसी

विज्ञापन
कासगंज में रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च करते आरपीएफ व जीआरपी के जवान । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अग्निपथ योजना को लेकर बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर रहा। रेल पथ पर भी रेल प्रशासन के द्वारा पेट्रोलिंग कराई गई। पूरे दिन जिले के कासगंज, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर कड़ी चौकसी का आलम रहा।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान होने के कारण पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिले के मिनी स्टेडियम में पुलिस तैनात रही। जिससे स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन के लिए युवा एकत्रित न हो सकें। इसके अलावा इलाके कई मार्गों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। जिससे कहीं भी आक्रोशितों की भीड़ एकत्रित न हो सके। नगर के सार्वजनिक स्थानों, रोडवेज, बस स्टैंड चौराहों पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी अनिल कुमार सिसौदिया लगातार सभी थानों से अपडेट लेते रहे। पूरा दिन शांति के साथ गुजरा। बंद के आव्हान का कहीं असर नहीं दिखा। कहीं भी किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ।
रेलवे स्टेशन पर कड़ी सतर्कता का आलम बना था। रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगातार स्टेशन परिसर व रेलवे लाइन के आउटर प्वाइंट पर लगातार नजर बनाए हुए थे। रेलवे स्टेशन के गेट पर रेलवे पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी थी। रेलवे स्टेशन पर लगातार दिन रात चौकसी की जा रही है। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विभाग के लोग भी लगातार रेलपथ पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली रेलवे स्टेशनों पर भी कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन

पुलिस लगातार अलर्ट पर है। बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस की टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। कहीं भी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है। - दीप कुमार पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें