फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
किशनी के गांव जटपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र में प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री पर प्रदर्शन करते ग् - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। तहसील क्षेत्र के गांव जटपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य बंद कराकर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा रहा है। कार्य करा रहे ठेकेदार ने मानकों से जमकर खिलवाड़ किया। दोयम दर्जे की ईंट व नदी की सफेद बालू के साथ कम सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। सोमवार को कई ग्रामीण निर्माणाधीन केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने घटिया काम होते देखकर कार्य रुकवा दिया।
भाजपा नेता राजा दुबे ने बताया कि घटिया कार्य होने के कारण नौनिहालों की जिंदगी हर वक्त खतरे में रहेगी। किसी भी सूरत में घटिया निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

ग्रामवासी लल्लन दुबे, सत्यभान कमल, प्रहलाद कठेरिया, रवि खान, लला गुप्ता, टिंकू जाटव, नेत्रपाल कमल, मुश्ताक अली, रघुनंदन कमल, शिवपाल कठेरिया, इसरार अली, महेंद्र कठेरिया, भैयालाल दिवाकर ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। सीडीपीओ सुमनलता ने बताया घटिया निर्माण होने की सूचना डीपीओ को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें