मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय आंदोलन किया गया। सभी ब्लॉक पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रेरणा एप के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि ज्ञापन में प्रेरणा एप के वापस लेने का अनुरोध किया है, यह पूरी तरह अव्यवहारिक है। इसमें निजता का हनन है। संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर समस्त ब्लॉक इकाइयों ने खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया।
ब्लाक सुल्तानगंज में महामंत्री राजकिशोर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, मोहम्मद रफी, प्रसून पांडेय, सुरेंद्र सिंह, नवीन सक्सेना, अभिषेक, अनामिका, रश्मि ममता आदि ने विरोध जताया।
मैनपुरी ब्लॉक में जयवीर सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्र प्रकाश, अशोक चौहान, राजेंद्र सिंह, सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे। करहल में मनोज यादव, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, नसरीन बानो, रेखा देवी, कुसुम अमित, संदीप आदि मौजूद रहे।
किशनी में रजनीश यादव, जितेंद्र सिंह, विमल यादव, अनिल कुमार, प्रदीप कौशल, बरनाहल में अवधेश शाक्य, रामगणेश, बृजेश कुमार, रमाकांत, अभिषेक, मुकेश, सत्येंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि। जागीर में सुनील दुबे, मुकेश यादव, सुभाष राजपूत राजीव कुमार, प्रेमचंद, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार आदि, घिरोर में शीलेश यादव, हरिपाल सिंह, मुकेश यादव, सत्यम, सचिन, कर्मवीर, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।