फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

258 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं है मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने पंचायत राज विभाग को ऐसे केंद्रों की सूची भेजी है।
विज्ञापन

जिले में 1788 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 258 केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं ही नहीं है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की सूची के अनुसार 213 केंद्रों पर जहां शौचालय नहीं हैं तो वहीं 45 केंद्रों पर हैंडपंप नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चों को प्यास बुझाने और शौच के लिए घर जाना पड़ता है। इन सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं के लिए विभाग ने पंचायत राज विभाग को सूची भेजी है।
डीपीआरओ ने भी सूची को संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को भेज दिया है। जल्द ही पंचायत द्वारा इन केंद्रों पर व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
पहले चरण में कार्ययोजना में होंगे शामिल
जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी केंद्र पर व्यवस्थाएं कराने के लिए काम करेंगे। इसके लिए पहले चरण में वे जो काम होने हैं, उन्हें कार्य योजना में शामिल करेंगे। इसके बाद यहां कार्य कराए जाएंगे। शौचालय और हैंडपंप के साथ ही पहुंच मार्ग को भी प्राथमिकता के आधार पर सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अक्रियाशील हैंडपंप व शौचालय की मांगी सूची
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग केंद्रों का सर्वे करा रहा है। इसके पीछे उद्देश्य अक्रियाशील शौचालय व हैंडपंप के बारे में जानकारी करना होगा। एक सप्ताह में सभी सीडीपीओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, उनकी सूची पंचायतों को भेजी जा चुकी है। वहीं खराब हैंडपंप और शौचालयों के बारे में केंद्रों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। जल्द ही इस सूची को भी भेज दिया जाएगा।
अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें