फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी की मन्नत पूरी होने पर कांवड़ चढ़ाने गए सिपाही की बिगड़ी तबीयत, मौत

Tue, 15 Jul 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। किशनी थाना की कुसमरा चौकी पर तैनात सिपाही सुनील गुर्जर की आगरा के बटेश्वर धाम में कांवड़ चढ़ाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आगरा के फतेहाबाद के रहने वाले सुनील की मौत से जिला पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


वर्ष 2018 बैच के सिपाही सुनील गुर्जर की तैनाती 7 सितंबर 2024 को किशनी थाने में हुई थी, जिसके कुछ समय बाद उन्हें कुसमरा चौकी पर वाहन चालक के पद पर भेज दिया गया था। सुनील ने नौकरी की मन्नत पूरी होने पर कांवड़ चढ़ाने की बात कही थी। इसी के चलते वह 13 जुलाई को तीन दिन का अवकाश लेकर घर गए थे।

सोमवार को वह कासगंज के सोरों जी से कांवड़ लेकर आगरा के बटेश्वर धाम पहुंचे। वहां कांवड़ चढ़ाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने सुनील को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला तो जयपुर ले जा रहे थे। जयपुर ले जाते समय मंगलवार दोपहर को ही सुनील गुर्जर का निधन हो गया। थाना किशनी प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि आरक्षी सुनील गुर्जर का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव गढ़ी छत्तर, फतेहाबाद, आगरा में होगा। जिले के अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सुनील की आकस्मिक मृत्यु से उनके साथी पुलिसकर्मियों में गहरा शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें