फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हंगामे के बाद टूटी नींद, ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कागारौल में बिजली संकट से नाराज लोगों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग की नींद टूट गई है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा जोन के अधिकारियों ने लोगों की नाराजगी तो देखते हुए क्षेत्र में 100 एमवीए की क्षमता के चार नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने के साथ ही मौजूदा ट्रासंफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि नए ट्रांसफाॅर्मरों के लिए अधीक्षण अभियंता के स्तर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, लोगों के बढ़े बिलों के आरोपों पर मुख्य अभियंता ने कहा कि प्रीपेड से पोस्टपेड हुए स्मार्ट मीटरों के लिए सिक्योरिटी मनी बिल में जोड़कर भेजी गई है। इसके अलावा पिछला बकाया बिल में जुड़कर आ रहा है। इसकी वजह से लोगों काे बिल ज्यादा लग रहा है। महीने का बिल उपभोक्ता के बिजली उपयोग के आधार पर ही आया है। बाकी की राशि बकाया बिल से संबंधित है, जिसे जमा करने पर अगले महीने से सिर्फ महीने भर की यूनिट का बिल आने लगेगा। बता दें, स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने पर विभाग ने सिक्योरिटी मनी को बिल में एडजस्ट कर दिया था। हालांकि लोगों के विवाद के बाद विभाग ने मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड कर दिया लेकिन सिक्योरिटी मनी फिर से उसमें जोड़कर भेज दी। इसी के बाद से लोग ज्यादा बिल आने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें