कासगंज। जिले में सुबह के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से लोग बेहाल हो गए। सुबह के समय न्यूनतम पारा 26 डिग्री जबकि दोपहर में अधिकतम पारा 32 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
सुबह करीब 5 बजे से जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और दो घंटे लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सबसे अधिक 25 मिमी बारिश सहावर क्षेत्र में दर्ज की गई। कासगंज में 21 मिमी और पटियाली में 10 मिमी बारिश दर्ज की। दोपहर के समय छूप निकलने से गर्मी व उमस बढ़ गई। छूप से बचने के लिए लोग छाता लगाकर और चेहरा ढककर निकलते दिखे। शाम के समय लोगों को कुछ राहत मिली।
यह बरतें सावधानी
सुरक्षित रहने के लिए खुले में न रहें
आंधी आने पर सुरक्षित स्थान में जाएं
खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें
बिजली के उपकरणों को बंद कर दें
पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
वर्जन
जिले में मंगलवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में सावधानी जरूर बरतें।- डॉ. बृज विकास सिंह, मोहनपुरा मौसम विज्ञान केंद्र