फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को बसों के लिए करनी पड़ी प्रतीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) के लिए रोडवेज के पहले से की गईं तैयारियां पूरी तरह खरी साबित नहीं हुईं। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा रहने से व्यवस्था गड़बड़ा गई। यह परीक्षा के बाद वापस जाने के लिए स्टैंड पर पहुंचे तो बसों के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले के परीक्षार्थियों का केंद्र आगरा और बुलंदशहर बनाया गया था। परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने के लिए सुबह बस स्टैंड पर पहुंच गए। वहीं फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद के परीक्षार्थी कासगंज परीक्षा देने बसों से पहुंचे। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी बड़ी संख्या में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इन्हें बसों के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी।
फिरोजाबाद के परीक्षार्थियों को छोड़ा गया टूंडला
फिरोजाबाद के लिए 10 बसों का संचालन किया गया। परीक्षा के बाद एक साथ भीड़ बड़ी तो आगरा जाने वाली बसों में इन परीक्षार्थियों को जगह दी गई। इससे कि टूंडला पहुंचने के बाद अन्य बसों से परीक्षार्थी फिरोजाबाद तक पहुंच सकें । वहीं आगरा जाने वाले सीधे पहुंच जाएं।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जाने वाले परीक्षार्थियों ने लिया ट्रेन का सहारा
फर्रुखाबाद के लिए रोडवेज द्वारा 4 बसों को लगाया गया। कासगंज से फर्रुखाबाद के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा होने के कारण अधिकांश परीक्षार्थियों ने ट्रेनों से ही आवागमन किया। इससे रेलवे स्टेशन पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें