फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग लगने से झुलसी मां की मौत के बाद बेटे ने भी दम तोड़ा

Mon, 02 Jun 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। चामुंडा मंदिर के पास नवाब गली खाई क्षेत्र में रविवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। इस हादसे में 45 वर्षीय हुस्नबानो की रविवार रात दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उनके 16 वर्षीय बेटे साहिल ने सोमवार को दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हुस्नबानो का 10 वर्षीय भतीजा हमजा, जो इस अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलस गया था, का इलाज दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने हुस्नबानो के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद परिजन ने शव घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की। साहिल का शव भी पोस्टमार्टम के बाद देर रात दिल्ली से कासगंज पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पड़ोसी नसीर ने बताया कि रविवार की सुबह हुस्नबानों की बेटी घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। साहिल व हमजा नें मां से जल्दी खाना बनाने को कहा तो मां ने अलीशा को खाना बनाने से मना कर दिया और खुद बनाने के लिए बैठ गई। इसी दौरान सिलिंडर में लीकेज होने की वजह से घर में आग लग गई। इससे आग की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई और भतीजा हमजा (10 ) पुत्र नसीर अहमद गंभीर रुप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें