फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता की मौत के बाद जमीन का दोबारा कर दिया बैनामा

Sun, 09 Apr 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

पिता ने मृत्यु से पूर्व जमीन का विक्रय कर दिया। इसके बाद बेटे ने धोखाधड़ी कर उक्त जमीन को दूसरे व्यक्ति को बैनामा कर दिया। खरीदार की ओर से एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी करने में शामिल छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उरथान निवासी नीरज कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि 22 जुलाई 2011 को गांव निवासी विशुन दयाल से एक जमीन का बैनामा कराया था। उसके व भाई के नाम भूमि दाखिल खारिज भी हो गई थी। विशुन दयाल की मौत के बाद उनके पुत्र प्रभाकर ने फजी तरीके से 17 जुलाई 2021 को फर्द खतौनी में विरासत के आधार पर अपना व मां रामदेवी का नाम दर्ज करा दिया। पूर्व में पिता द्वारा उन्हें बेची गई भूमि को आठ फरवरी 2023 को रेशम देवी, मोहिनी देवी निवासी नगला अनिया के नाम बैनामा कर दिया गया। गवाह रेशमा देवी का पुत्र अमित व मोहिनी के पति प्रबल प्रताप सिंह बने। यह सब लोग अच्छी तरह से जानते थे कि उक्त भूमि प्रभाकर के पिता द्वारा पूर्व में विक्रम की जा चुकी है। धोखाधड़ी के मामले में एसपी के आदेश पर करहल थाने में नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें