फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैमाइश के बाद विपक्षी उखाड़ ले गए खंभे और तार

Tue, 26 Sep 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैमाइश के बाद विपक्षी उखाड़ ले गए खंभे और तार
विज्ञापन

- विरोध करने पर खेत स्वामी पर झोंका फायर, एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। देवी रोड बाईपास जमीन की पैमाइश के बाद खेत स्वामी ने खंभा और तार लगा दिए। विपक्षी खंभे और तार उखाड़ ले गए। विरोध करने पर खेत स्वामी पर फायर झोंक दिया। विपक्षी महिलाओं को आगे कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड निवासी हरीशरन पचौरी ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मंजू देवी से उन्होंंने दो बीघा खेत खरीदा है। उनके जगह के पास ही भरतवाल निवासी विपक्षी का खेत है। सूखी लकड़ी को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। मामला कोतवाली पहुंचा तो वहां दोनों पक्ष की सहमति पर पैमाइश की बात की गई। इसके बाद लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में जमीन चिन्हित कर दी गई। हरीशरन ने मेड़ बांध कर खंभे लगवाए और तार भी लगवा दिए। इसके बाद 17 सितंबर को विपक्षियों ने खंभे उखाड़ लिए और तार भी चोरी कर ले गए। इसका वीडियो भी पीड़ित ने एसपी को उपलब्ध कराया। पीड़ित ने बताया कि जब वह खेत पर गए तो उन पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। अब वह खेत की ओर जाते हैं तो विपक्षी महिलाओं को आगे कर देते हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने तार बरामद कराए जाने व दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें