फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैमाइश के बाद खेत पर पक्की मुड्डी लगवाई

Mon, 05 Feb 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद आलीपुर खेड़ा के अलीगंज रोड स्थित एक विवादित खेत की लेखपाल और कानूनगो की टीम द्वारा पैमाइश की गई। पैमाइश के बाद खेत पर पक्की मुड्डी लगवाई गई।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी संध्या शर्मा के न्यायालय में दो गाटा संख्या 2443 व 2445 की मेंड़बंदी का एक मुकदमा धारा 24 तहत विचाराधीन था। इसमें दोनों पक्षों मुलायम सिंह व अवधेश कुमार को सुने जाने के बाद विवादित खेत में पक्की मुड्डी लगवाने का आदेश उपजिलाधिकारी ने दिया था। उप जिलाधिकारी के आदेश पर कानूनगो जगतसिंह वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ दोनों पक्षों के सामने दोबारा पैमाइश कराई। पैमाइश के बाद चारों ओर निशान लगवाने के बाद पक्की मुड्डी लगवाई गईं। रोहित लोधी, उम्मेद सिंह, युवराज सिंह, विष्णु प्रधान, राजू, राजेंद्र सिंह लोधी, शिवम, राजेंद्र लोधी, दीपक, लल्लू, अवनीश लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें