बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जोत निवासी अनिल कुमार के मुताबिक जुलाई 2023 में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने थाना एलाऊ क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलवाया था। दोनों ने उसे स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर 45 हजार रुपये भी लिए गए। धीरे-धीरे समय बीतता गया, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। उसे पता चल चुका था कि उसके साथ नामजद और उसके रिश्तेदार ने धोखाधड़ी की है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पहले तो टालमटोल करते रहे। रविवार को जब रुपये वापस मांगे तो वह लोग गालीगलौज करने लगे। उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।