फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या करने के बाद शव छोड़ भागे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव गंगापुर में रविवार की सुबह एक विवाहिता की हत्या करने के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के चलते गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी जयराम ने 22 वर्षीय पुत्री गौरी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरनिवासी पीयूष के साथ की थी। रविवार की सुबह महिला का शव घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गौरी के मुंह से झाग निकल रहे थे, वहीं गले पर भी चोट का निशान था। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता जयराम ने बताया कि 28 फरवरी 2020 को गौरी की शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति पीयूष, सास किरण देवी, ननद अनामिका, जितेंद्र अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर आए दिन पुत्री को पीटते थे। रविवार की सुबह इन लोगों ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
------------
गर्भवती थी गौरी
गांव गंगापुर निवासी मृतका गौरी गर्भवती थी, उसकी मौत से मायके पक्ष के लोग दुखी हैं। पिता ने बताया कि बच्चे के जन्म को लेकर बेटी काफी खुश थी। वह अपनी सभी तकलीफों को भूल कर बच्चे के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें