फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो के बाद, ‘गूंगी’ हो गई आगरा की आवाज

Sat, 09 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगरा की अावाज - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने जिस कम्युनिटी रेडियो को उपलब्धियों में गिनाया, दरअसल वो शुरू होने के चंद दिनों बाद से ही बंद पड़ा है। राज्यपाल की मौजूदगी में कुलपति ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि 94.4 एफएम पर रेडियो कम्यूनिटी सेंटर चार घंटे प्रसारण हो रहा है, जिसका भविष्य में और समय बढ़ाया जाएगा। स्थिति ये कि 2010 में शुरू हुआ सेंटर चंद दिनों बाद ही बंद हो गया। खंदारी कैंपस के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के दूसरी मंजिल पर स्थापित सेंटर में ताला पड़ा हुआ है। बता दें कि आगरा की आवाज के नाम से खुला ये सेंटर पत्रकारिता के छात्रों के लिए स्थापित किया गया था।
विज्ञापन

एंट्री न देने पर भड़के शिक्षक
सुरक्षाकर्मियों को आमंत्रण पत्र दिखाने के बावजूद एंट्री न मिलने पर शिक्षक भड़क गए। शिक्षकों ने सभागार कक्ष में हंगामा किया। कुलसचिव ने समझाने का प्रयास किया तो बोले, कैंपस शिक्षकों का है, आमंत्रण पत्र दिखाने के बाद भी प्रवेश नहीं, ये कैसी सुरक्षा। अधिकारियों के शांत किए जाने बाद शिक्षक माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें