फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीकरी में दो पक्ष भिड़े...जमकर पथराव और मारपीट, फायरिंग में किशोर को लगी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Mar 2025 01:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दो पक्षों में टकाराव हो गया। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। इस दाैरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक किशोर गोली लगने से घायल हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फतेहपुर सीकरी के गांव देवनारी में विगत कई दिनों से चल रही दो पक्षों में तनातनी ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक किशोर को गोली लगी। माैके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


गांव में राम रतन और रामबाबू पक्षों में कई दिन से आपसी विवाद चल रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को रामबाबू द्वारा गांव के ही राम रतन, सचिन व सतेंद्र के खिलाफ तहरीर दी गई थी। रविवार को रामबाबू के भाई बहुरन सिंह आगरा से कुछ व्यक्तियों के साथ आए। दोबारा विवाद हो गया। 

संजय अपने घर में निर्माण कर रहा था। इसी दाैरान दोनों पक्षों में पथराव व मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें संजय के 15 वर्षीय पुत्र विनय के पैर में गोली लग गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में बहुरन सिंह, भीमरतन एवं जितेंद्र को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें