फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद अब देव दिवाली पर ग्रहण की छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली के बाद अब देव दिवाली पर ग्रहण की छाया पड़ गई है। चंद्र ग्रहण के चलते यह पर्व भी एक दिन पहले सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिरों को दीपकों से सजाने की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में देव दिवाली का पर्व काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिरों को दीपकों से सजाया जाता है। इसके साथ ही लोग अपने घरों को भी इस दिन सजाते हैं। वैसे कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार को है, लेकिन इस दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ग्रहण के चलते सुबह जल्द 7:53 बजे से ही सूतक लग जाएंगे। जिसके चलते मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इससे यह पर्व अब एक दिन पहले सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए शहर के माता चामुंडा मंदिर, प्रभुपार्क मंदिर समेत अन्य सभी देव मंदिरों में प्रबंधकों व पुजारियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें