फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक सवारों का पीछा कर दरोगा ने घर पहुंचकर काटा चालान, हंगामा

Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात एक दरोगा मदार दरवाजा से एक बाइक सवार तीन युवकों का पीछा करते हुए घर पहुंच गए और बाइक का चालान कर दिया। इस दौरान परिजन से विवाद भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि दरोगा का तत्कालीन पुलिस अधीक्षक की ओर से औंछा स्थानांतरण किया जा चुका है, इसके बाद भी वह कैलाश गेट चौकी पर ही जमे हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश गेट चौकी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रविवार की रात को मदार दरवाजे पर किसी काम से आया था। वहां से वह दो दोस्तों को बाइक पर बैठा कर जा रहा था। तभी वहां मौजूद दरोगा ने बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया, दरोगा को पीछा करता देख युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। लेकिन दरोगा ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। युवक जब अपने घर पर पहुंच गया तो पीछे से दरोगा एक आरक्षी के साथ पहुंच गए। उन्होंने युवक की बाइक का चालान करने लगे। वहां मौजूद युवक के परिजन व अन्य लोगों ने जब इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो दरोगा उखड़ गए। नाम पूछने पर झल्लाते हुए कहा कि चौकी पर लिखा है। दरोगा की तरह ही आरक्षी ने भी लोगों को अपना परिचय कुछ इसी अंदाज में दिया। नोकझोंक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि तत्कालीन एसपी विनोद कुमार की ओर से उक्त दरोगा का औंछा क्षेत्र में स्थानांतरण किया जा चुका है।

खुद भी नहीं लगाया था हेल्मेट
पुलिस और बाइक स्वामी युवक के बीच जब नोकझोंक हो रही थी। तब लोगों ने यातायात नियम तोड़ने पर चालान करने की बात पर दरोगा से पूछा कि आप भी तो हेलमेट नहीं लगाए हैं। इस पर दरोगा के पास कोई जवाब नहीं बना। पीड़ित मोहल्ला चौथियाना निवासी आदित्य ने बताया कि वह अपने दोस्त को मदार दरवाजे छोड़ने गए थे। वहीं से दरोगाजी उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी, यदि कुछ गलत है तो मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।
- राहुल मिठास, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें