फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओटीपी पूछकर खाते से ले लिया 11.70 लाख रुपये का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कैंट स्थित दो पैरा वर्कशाॅप के कर्मचारी से साइबर ठगी की गई। बैंक कर्मचारी बनकर केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर आरोपी ने ओटीपी पूछा और खाते से 11.70 लाख रुपये का लोन ले लिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रीवा, मध्य प्रदेश निवासी जितेंद्र मिश्रा दो पैरा वर्कशॉप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक रीवा का कर्मचारी बताया। कहा कि आपकी केवाईसी नहीं हुई है। अगर केवाईसी नहीं कराओगे तो खाता बंद हो जाएगा। वह तैयार हो गए। उनसे ओटीपी पूछ लिया। इसके बावजूद उनका खाता बंद हो गया।

काॅल करने वाले से बात की तो उसने शाम तक खाता चालू करने की जानकारी दी। 14 जुलाई का फिर से कॉल आई। कहा कि खाता 15 जुलाई को चालू होगा। शक होने पर वो बैंक गए। जानकारी पर पता चला कि उनके खाते से 11.75 लाख रुपये का लोन लिया गया है। बैंक में दर्ज उनका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी बदल दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस खातों की जांच में लगी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि काॅल करने वाले के बारे में पता किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है, उनकी भी जानकारी निकाली जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें