फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

गांव सहारा निवासी एक युवक सोमवार की रात पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल आया। एक बाग में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहारा निवासी रामदास (40) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की शाम खाना खाने के बाद रोजाना की तरह घर में बैठा था। तभी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में रामदास घर से बाहर निकल गया। वहीं पत्नी भी अपने कमरे में चली गई। घर से जाने क बाद रामदास ने गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण बाग की ओर गए तो रामदास का शव फंदे पर लटका देख परिजन को सूचना दी। जानकारी होने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उक्त घटना मृतक की पत्नी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें