फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में निकाला जुलूस

Thu, 27 Jun 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिवक्ताओं से जुड़े मामले में सख्त कदम उठाने की पुलिस अधीक्षक से मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता धरने पर हैं। हालांकि पुलिस ने आंशिक रूप से कार्रवाई की है, लेकिन अधिवक्ता इससे संतुष्ट नहीं है। बुधवार को अधिवक्ता अवीनश सक्सेना के परिवार पर दोबारा हुए हमले का भी अधिवक्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो धरना और उग्र होगा। कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष सवेंद्र यादव, संजीव यादव, अशोक बाबू, सौरभ पांडेय, अशोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।


पुलिस की मौजूदगी में बनवाई गई सड़क
अधिवक्ता अवनीश कुमार के घर के बाहर सड़क निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह और पुलिस की मौजूदगी में सड़क का निर्माण कराया गया। मंगलवार को भी लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार सड़क निर्माण के लिए पहुंचा था, लेकिन लोगों ने उसे भगा दिया था। पुलिस की मौजूदगी में सड़क निर्माण तो हो गया, लेकिन जलनिकासी के लिए नाली नहीं खुलवाई जा सकी।
विज्ञापन




वकीलों का कार्य बहिष्कार 28 जून तक रहेगा

किशनी। किसान खेत की पैमाइश की सरकारी फीस जमा करने के बाद महीनों राजस्व निरीक्षक के चक्कर लगा रहे हैं। मनचाही फीस लेने के बाद ही पैमाइश हो पाती है। एसडीएम किशनी के न्यायालय में पैमाइश की पत्रावली लंबित हैं। इसके विरोध में वकीलों ने 28 जून तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।किशनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश शाक्य ने एसडीएम प्रसून कश्यप को दिए गए ज्ञापन में कहा कि न्यायालय की कुछ पत्रावली गायब हैं। जो पेशी तिथि पर नहीं निकलती हैं। आदेश होनेे के बाद फाइलों से गायब हो जाते हैं। कलक्ट्रेट व भोगांव के साथ ही किशनी के वकीलों ने न्यायालय का कार्य बहिष्कार कर रखा है। बुधवार को वकीलों ने कार्य बहिष्कार 28 जून तक जारी रखने का निर्णय लिया है। रमाकांत दुबे, योगेंद्र सिंह चौहान, उदयवीर यादव, सत्यपाल सिंह, प्रदीप सक्सेना, मीना शाक्य, शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें