फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की सुरक्षा जरूरी

विज्ञापन
02एमएनपी-31-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर दीवानी और कलक्ट्रेट के वकीलों ने सोमवार को अदालतों में कार्य बहिष्कार किया। पदाधिकारियों केे नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय और सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा कि प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं। अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए। अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए प्रदेश सरकार बजट जारी करे। अदालत परिसरों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। मुनेंद्र सिंह यादव, रचना सिंह, शिवम कटियार, दिनेश दीक्षित, अनुज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने भी एडीएम को ज्ञापन दिया। उसके जरिए मांग उठाई प्रदेश में वकीलों के हितों के लिए पूर्व सरकारों द्वारा दिए जाने वाले बजट को जारी रखा जाए। वकीलों की लाइब्रेरी के लिए धनराशि, वकीलों को सुरक्षा के लिहाज से शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। मेडिक्लेम पॉलिसी भी जारी की जाए। तहसील स्तर पर वकीलों के लिए चैंबर बनवाए जाएं। पूरन सिंह शाक्य, माधवेंद्र सिंह यादव, दिनेश सिंह यादव, सुशील यादव, देवेंद्र सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव, महेश सिंह चौहान, संजय सक्सेना, अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें