फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल पर अधिवक्ता

Mon, 01 Apr 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में शुक्रवार को अधिवक्ता पर और उसके परिवार पर नामजद आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए जिला सत्र न्यायालय में अधिवक्ता सोमवार को दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य नहीं होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिकंदरपुर वैश्य के गांव खारोला में अधिवक्ता आदित्य मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ। हमले के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। अधिवक्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अलीगढ़ से आगरा रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।सोमवार को भी बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और उन्होंने न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें