पहलगाम आतंकी हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश जता नारेबाजी करते अधिवक्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहलगाम के आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या पर अधिवक्ताओं ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया। बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस जघन्य घटना से वह आहत हैं।
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए गिरजाशंकर दुबे ने कहा कि धर्म पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को गोली मार दी। कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि आतंकवादियों के द्वारा किए गए इस जघन्य हत्याकांड की जितनी निंदा की जाए वह कम है। इसके लिए सरकार भी जिम्मेदार है। यह सब सरकार की नाकामी है। इस दौरान शिव कुमार सिंह, ओमप्रकाश, अयोध्या प्रसाद, अमित कुमार सोलंकी, सत्यवीर सिंह, मोहम्मद अयाज, सुनील असावा, नवल किशोर शर्मा, संजीव कुमार, संजय सोलंकी, केशव मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।