फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट फीस टिकट का अभाव होने से अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

Sun, 21 Apr 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज । बार एसोसिएशन की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। जिसमें कोर्ट फीस टिकट की कमी पर नाराजगी जाहिर की। टिकट की उपलब्धता नहींहोने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि एक माह से कोर्ट फीस टिकट का अभाव बना हुआ है। स्टांप वेंडर के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोर्ट फीस की टिकट इश्यू न किए जाने से टिकटों की कमी हो गई। जिसका असर न्यायिक कार्य पर पड़ रहा है। कोर्ट फीस टिकट की कमी से वादीगण को हाजिरी माफी और स्थगन के प्रार्थना पत्र देने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे मुकदमा आगे नहीं पढ़ पा रहा है। एसोसिएशन में एक माह से कोर्ट फीस का अभाव चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें