फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 'डीएम साहब' तहसील का ये हाल...तो बाहर का क्या सवाल, अधिवक्ता हो रहे परेशान; चौंका देगी ये तस्वीर

Tue, 21 Jan 2025 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा सदर तहसील में गंदे पड़े शौचालय, बस्तों पर जलभराव और कीचड़ से अधिवक्ता परेशान हैं। सात बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सफाई नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन
सदर तहसील में फैली गंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम साहब... तहसील में अधिवक्ता, कातिब, वेंडर बैठते हैं। हजारों वादकारी रोज आते हैं। शौचालय गंदे पड़े हैं। बस्तों पर जलभराव व कीचड़ है। जब तहसील का ये हाल है तो फिर बाहर की समस्याएं हल होने का सवाल कैसे उठे। यह शिकायत सोमवार को तहसील बार अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष रखी।
विज्ञापन


डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील बार के सचिव अरविंद दुबे ने शिकायत दर्ज कराई। कुल 134 शिकायतें आईं। जिनमें 14 का निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों पर आख्या सात दिन में मांगी गई है।

अजीजपुर ग्राम पंचायत सदस्य चौधरी प्रेम सिंह ने नाला सफाई की समस्या रखी। कहा सातवां प्रार्थनापत्र दिया है। सफाई नहीं हो सकी। रास्ते में गंदा पानी भरा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं परेशान हैं। सेक्टर-6 निवासी लाल बहादुर ने सीवर लाइन चोक होने की शिकायत की। पक्का बाग निवासी प्रमोद ने बोदला-बिचपुरी रोड से शुक्रवार को लगने वाले फुटपाथ बाजार को बंद कराने की गुहार लगाई। कहा कि सड़क पर बाजार के कारण जाम व दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन


ऊंचा गांव निवासी खलक सिंह ने कहा कि पांच महीने से चक्कर काट रहा हूं। ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ। सबसे ज्यादा 53 शिकायतें राजस्व विभाग की आईं। जिनमें जमीन पैमाइश, चकरोड पर कब्जा व अवैध निर्माण से संबंधित थीं। कमिश्नरेट व्यवस्था में पुलिस थानों में सुनवाई नहीं होने के 32 मामले आए। विद्युत बिल व टोरंट की आठ, बीडीओ की लापरवाही की आठ, नगर निगम की छह सहित कुल 134 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें