एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग
एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाया। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगा रहा। अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय से जिला अस्पताल तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। अधिवक्ताओं की मांग थी कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। मांगों को लेकर अधिवक्ता जिला अस्पताल परिसर में बने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए।
डीएम व एसएसपी के मौके पर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मृतक अधिवक्ता के भाई रमाशंकर दुबे की तहरीर पर मोहल्ला भीमनगर निवासी धर्म सागर को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, अधिवक्ता शिवशंकर की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।