फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड: हो सकता है चौंकाने वाले खुलासा

Tue, 10 Sep 2024 04:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहिनी तोमर हत्याकांड इस समय देश भर में छाया हुआ है। इस हत्याकांड में नामजद सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। अभी इस मामले में कुछ नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं। इस मामले में जल्द ही चौंकाने वाला खुलासा भी हो सकता है। अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव चार सितंबर को रेखपुर माइनर में मिला था। इस मामले में पति बृजतेंद्र तोमर ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन आरोपियों में पांच अधिवक्ता और एक विधि का छात्र शामिल था। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने 7 सितंबर और अन्य दो आरोपियों को 9 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इनकी 16 सितंबर तक की रिमांड भी मंजूर की गई। इस मामले की जांच करते समय पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए। इन तथ्यों व साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में पुलिस के सामने कुछ अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने इस केस में कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में ले रखा है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिसिया पूछताछ में सामने आ रहे साक्ष्यों के अनुसार पुलिस इस प्रकरण में ऐसा खुलासा भी कर सकती है जो चौंकाने वाला हो सकता है। इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि इस केस में सभी छह आरोपी जेल जा चुके हैं। अभी जांच चल रही है। कुछ नए नाम भी सामने आ रहे हैं। एक-दो दिन में पूरे केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें