फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता को मिली धमकी

Tue, 13 Aug 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी के एक वरिष्ठ अधिवक्ता को एक दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लड़ने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अधिवक्ता के फोन पर गालियां दी गईं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोेतवाली क्षेत्र स्थित दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि राधा बनाम राजेश के नाम दहेज प्रताड़ना, गुजारा भत्ता का मुकदमा चल रहा है। वह इस मामले में पीड़िता राधा पक्ष के अधिवक्ता हैं। 8 अगस्त की शाम को राधा के नाम वाली सिम से विपक्षी राजेश ने उन्हें कॉल की। फोन उठते ही आरोपी ने उन्हें गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह उनके साथ कोई घटना अंजाम दे सकता है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें