फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रकरण : जल्द हो सकता है खुलासा

Sat, 07 Sep 2024 05:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहिनी तोमर हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस की आठ टीमें जुटी हुई हैं। एक्सपर्ट सर्विलांस व सीसीटीवी के डाटा का परीक्षण कर रहे हैं। पुलिस हत्याकांड में मिल रहे साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। पुलिस के अनुसार, शीघ्र ही वह अपराधियों तक पहुंचकर हत्याकांड का खुलासा कर सकते हैं। महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का बुधवार की शाम को शव मिलने के बाद से ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है। इस घटना के खुलासे के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सर्विलांस, साइबर विशेषज्ञ, एसओजी सहित आठ टीमों का गठन किया। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी को खंगाल लिया है। पुलिस एफआईआर में दर्ज बिंदुओं के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। साक्ष्यों के माध्यम से मिलने वाली कड़ियों को मिलाया जा रहा है। ताकि घटना का शीघ्र खुलासा किया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें