फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षण में जीवन कौशल विकास पर जोर देने की दी सलाह

Sat, 23 Sep 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोंगाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। समापन के दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। शिक्षक- शिक्षिकाओं को निर्देश दिए गए कि शिक्षण में जीवन कौशल विकास पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन


सोमवार को डायट में चल रहे प्रशिक्षण के समापन पर वरिष्ठ प्रवक्ता हर्ष दीपांकर तिवारी ने निर्देशित किया कि सभी शिक्षक प्रशिक्षण के बिंदुओ को गंभीरता से समझकर क्रियान्वयन करें। साथ ही छात्रो में पुस्तकीय ज्ञान के साथ जीवन कौशल का व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करें ताकि वे अपने जीवन की आवश्यकक्ताओं को पूरा करने और चुनौतियो का सामना करने में सक्षम बन सके। नोडल संदर्भदाता शोभा वर्मा ने कहा कि जीवन कौशल को विद्यालयी पाठ्यक्रम से जोड़कर अपने- अपने विद्यालयों में उसका क्रियान्वयन करें।
शिक्षकों एवं बच्चो में प्रांरभ से ही अपेक्षित जीवन कौशल के विकास की आवश्यक्ता है। इसके महत्व को देखते हुये जीवन कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। संदर्भदाता रोहित कुमार, प्रीती रावत ने भी जानकारी प्रदान की। समापन अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता हर्ष दीपांकर तिवारी ने शिक्षक एंव शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान आरेंद्र सिंह चैहान, अभय कुमार, वीरेन्द्र सिंह, स्वेतांक, जीतपाल सिंह सहित ब्लॉक मैनपुरी, जागीर, सुल्तानगंज के 100 शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें