आगरा काॅलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमए इतिहास के प्रवेश 23 जुलाई, एमए (पूर्वार्द्ध) के प्रवेश 24 जुलाई और एमए राजनीति विज्ञान के प्रवेश 25 जुलाई को होंगे।
आगरा कॉलेज ने एमए और एमएससी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज ने परास्नातक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां भी जारी कर दी हैं। इसके साथ ही एमए राजनीति विज्ञान की मेरिट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके अनुसार वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश 22 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभाग में होंगे। प्राणी विज्ञान विभाग में एमएससी जूलॉजी के प्रवेश 23 जुलाई को विभागीय पुस्तकालय में होंगे।
इतिहास विभाग में एमए इतिहास के प्रवेश 23 जुलाई, अंग्रेजी विभाग में एमए (पूर्वार्द्ध) के प्रवेश 24 जुलाई और राजनीति विज्ञान विभाग में एमए राजनीति विज्ञान के प्रवेश 25 जुलाई को होंगे। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मृणाल शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्र, विश्वविद्यालय व कॉलेज पंजीकरण फॉर्म तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही विभागीय सूचना पट पर मेरिट सूची भी चस्पा कर दी गई है।