उत्तर प्रदेश के आगरा में निखिल होम्स के मालिक शैलेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे निखिल को प्रशासन की टीम ने हिरासत में लिया है। शैलेंद्र पर 1.94 करोड़ का बकाया है। मामले में रेरा की टीम इससे पहले शैलेंद्र के हमनाम साले शैलेंद्र को भी गिरफ्तार कर चुकी है। निखिल पार्क रॉयल में निवेशकों से करोड़ों की ठगी का मामला है। रिकवरी जारी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।