फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए बुरी खबर: जिनके द्वारा नहीं चुकाया गया है KCC का कर्ज, उनकी संपत्ति होगी कुर्क; लिस्ट हुई जारी

Fri, 07 Aug 2026 08:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में किसान क्रेडिट कार्ड का करीब 88 लाख रुपये कर्ज और ब्याज नहीं चुकाने पर नौ बकाएदार किसानों की अचल संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने 41 संपत्तियों के संबंध में कुर्की वारंट जारी किए हैं और लंबे समय से लंबित वसूली प्रमाण पत्रों पर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
किसान क्रेडिट कार्ड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर कर्ज लेकर डकारने वाले 9 बकाएदारों के खिलाफ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अचल संपत्तियां कुर्क करने के आदेश दिए हैं। 88 लाख रुपए का बकाया है। कुल 41 संपत्तियां कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि के आदेश पर 9 बड़े बकाएदारों की अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए 41 नोटिस जारी किए हैं। बकाएदारों पर बैंक का लगभग 88 लाख रुपये और उस पर देय ब्याज बकाया है। एक बैंक की कुण्डौल शाखा से ऋण लेने वाले इन बकाएदार किसानों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र लंबे समय से लंबित थे। संग्रह अमीनों ने वसूली की कार्रवाई की गई थी, लेकिन इन नौ बकाएदारों ने बकाया धनराशि व ब्याज का भुगतान नहीं किया। इस लापरवाही पर उनके कुर्की के लिए वारंट जारी कर दिए।

ये भी पढ़ें -  UP: इस ब्रांड का आटा भूल से भी न खरीदें, इसमें मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा; आगरा की इन 30 बड़ी मिलों पर छापा
 
विज्ञापन

इन बकाएदारों की संपत्ति होगी कुर्क
- जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. अजमेरी सिंह आदि निवासी कुण्डौल, जिन पर 55,10,824 रुपये व ब्याज बकाया है।
- राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. खेम चन्द आदि निवासी झील जाटव तनौरा नूरपुर, जिन पर 21,00,833 रुपये व ब्याज बकाया है।
- चन्द्रपाल सिंह पुत्र मेवाराम निवासी गोला बरौली गूजर, जिन पर 15,94,254 रुपये व ब्याज बकाया है।
- जय नरायन पुत्र राम प्रकाश निवासी कुण्डौल, जिन पर 13,10,198 रुपये व ब्याज बकाया है।
- सरवन सिंह पुत्र जगन सिंह निवासी सैय्यद कुण्डौल, जिन पर 11,77,270 रुपये व ब्याज बकाया है।
- नेकराम पुत्र विद्या राम निवासी कुण्डौल, जिन पर 10,39,777 रुपये व ब्याज बकाया है।
- बादामी देवी पत्नी मानसिंह निवासी हौद कुण्डौल, जिन पर 8,05,311 रुपये व ब्याज बकाया है।
- पप्पू सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी विसारना, जिन पर 5,18,163 रुपये व ब्याज बकाया है।
- जमुना देवी पत्नी चन्द्रमोहन निवासी सीताराम की मढैया नदौता, जिन पर 3,35,743 रुपये व ब्याज बकाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें