फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, मंदिरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat, 14 Feb 2026 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

महाशिवरात्रि से पहले जिलाधिकारी ने कैलाश मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को भी देखा। 
विज्ञापन
डीएम अरविंद एम बंगारी ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ कैलाश मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि से पहले मंदिरों के आसपास व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के लिए अधिकारी निरीक्षण के लिए निकले। शुक्रवार को डीएम अरविंद एम बंगारी ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ कैलाश मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। भक्तों के लिए जल एवं प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए विशेष सज्जा और स्वागत द्वार बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शहर के सभी प्रमुख देवालयों, शिव मंदिरों और मंदिरों तक जाने वाले मार्गों पर विशेष सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि संबंधित जोनल अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों और प्रकाश विभाग की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

सभी प्रमुख मंदिर मार्गों की विशेष सफाई कराई जा रही है। अतिरिक्त सफाई कर्मियों को तैनात किया है। नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, सार्वजनिक स्थलों की धुलाई तथा कचरा जमाव वाले स्थानों को चिह्नित कर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए हैं। कमी पाए जाने पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें