फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट में अड़ंगा बने 32 किसान, आगरा प्रशासन ने दिया ये ऑफर

Sun, 07 Jan 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
32 किसानों की वजह से सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास नहीं हो पा रहा है। ये किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हो रहे। प्रशासन ने इन्हें मनाने में पूरी ताकत झोंक दी है। इन्हें जमीन के बदले जमीन का भी ऑफर दिया गया, लेकिन तैयार नहीं हुए। शनिवार को तीन और बैनामा हुआ। पांच किसानों से 0.0774 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई।
विज्ञापन


खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार रूप देकर सिविल एन्क्लेव विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सदर तहसील अंतर्गत तीन गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है। अभयपुरा, बल्हैरा और धनौली में से सबसे अधिक जमीन धनौली में ही अधिग्रहीत होनी है।

धनौली के 193 किसानों से 20.80 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसमें से अब तक 167 किसानों से 18.13 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है, यहां 54 बैनामा हो चुके हैं। 26 किसानों से 2.67 हेक्टेयर जमीन लेना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभयपुरा में इतनी जमीन की जरूरत

अभयपुरा के 16 किसानों से 2.27 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इसमें से 10 किसानों से 0.45 हेक्टेयर जमीन ली जा चुकी है, यहां छह बैनामा हो चुके हैं। छह किसानों से 1.82 हेक्टेयर जमीन और ली जानी शेष है, जबकि बल्हैरा में छह किसानों से 0.238 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जानी है। यहां जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है।

प्रदेश सरकार जल्द ही सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करना चाहती है। इसके लिए योजना में आड़े आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में लखनऊ में बैठक हुई। इसके बाद थोड़ी तेजी जरूर आई। इसी का नतीजा रहा कि शनिवार को तीन और बैनामे हुए।

इसके बावजूद 32 किसान अभी ऐसे शेष हैं, जो अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति नगेंद्र शर्मा का कहना है कि जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो गया है। कुछ किसान तैयार नहीं हो रहे हैं, उन्हें समझाया जा रहा है। जमीन खरीद का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें