फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रशासन ने एक करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त

Fri, 21 Jun 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में तहसील प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर जमीन को कब्जा मुक्त कराकर जमीन स्वामी को सौंप दी। जमीन की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन

ग्राम सलेमपुर निवासी मुन्नी बेगम पत्नी बदरूल हसन ने उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह न्यायालय में एक वाद डाला था कि गाटा संख्या 257,258 नंबर की जमीन उनकी है। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी 33 बीघा ज़मीन पर जबरन दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
न्यायालय ने मुन्नी बेगम के हक में फैसला सुनाया और तुरंत दबंगों से 33 बीघा जमीन को मुक्त कराने के आदेश राजस्व विभाग व पुलिस को दिए। एसडीएम कुलदीप सिंह राजस्व व पुलिस विभाग की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे दबंग डोरीलाल, अनूप कुमार, नितीश कुमार, अमल कुमार से 33 बीघा जमीन को कब्ज़ा मुक्त कराकर जमीन स्वामी को सौंपी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दबंगों ने 52 बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन कब्जा 98 बीघा पर कर लिया था। 33 बीघा जमीन को मुक्त करा दिया गया है, शेष पर कार्यवाही जारी है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक मुन्ना लाल भारती, लेखपाल कुलदीप सिंह,लेखपाल विनय कुमार व लेखपाल अनुज कुमार, उपनिरीक्षक कल्याण सिंह समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें