फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मलेरिया के केस मिलने पर हरकत में आया प्रशासन

Fri, 25 Jul 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। सोरोंजी में लगातार मलेरिया के केस सामने आ रहे हैं। अमर उजाला ने 24 जुलाई को कीचड़ से भरी नालियां, कैसे न फैले मलेरिया खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों को चेताया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को टीम भेजकर राजमार्ग से लेकर गांवों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। गांव मानपुर नगरिया निवासी जीतू (04) पुत्र हेतराम, गांव बीबी सलेमपुर निवासी आमिर (22) पुत्र मुशीर, गांव खड़हा नमेनी निवासी प्रभात (15) पुत्र सत्यपाल और गांव नगला खंजी में संगीता (29 वर्ष) में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया विभाग की ओर से सोरोंजी क्षेत्र को संवेदनशील इलाकों की श्रेणी में रखा गया है। इसके 46 गांवों में पिछले तीन सालों से मलेरिया के केस मिल रहे हैं। अमर उजाला में 24 जुलाई को कीचड़ से भरी नालियां, कैसे न फैले मलेरिया खबर प्रकाशित कर जिम्मेदार अफसरों को साफ-सफाई न कराने पर संक्रामक रोग फैलने की आशंका को लेकर चेताया था। इसके बाद शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने गांवों में पहुंचकर सफाई की। कूड़े और कीचड़ को भरकर गांव से बाहर फेंका गया। गांव होडलपुर में राजमार्ग किनारे उगी घास को काटकर साफ कराया गया। इस काम में जिला पंचायती राज विभाग ने 12 से अधिक सफाईकर्मियों को सफाई कार्य में लगाया। ग्रामवासियों नरेश चंद, नेक्सू, बृजकिशोर, पीतांबर, सनी, संजय कुमार आदि ने गांव में सफाई व्यवस्था होने पर अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें